इश्क को कमबख्त कहने वाले भी सही हैं
वरना हमे झुकादे, ये दम किसी और में कहाँ था
कुछ यूँ खोगये उनसे रूबरू होकर कि
खबर ही नहीं महफ़िल का रंग और भी जवाँ था
उनकी हर एक बात से हम और करीब आते रहे
हाँ ये सच है! दूरियों का न कोई नाम-ओ-निशाँ था
अपने ही दिल के दीवानेपन पे हैराँ हुए हम
जाने ये नामरदूद छुपा कहाँ था
वो दिल्लगी समझ बैठे तो ये ही सही 'नेमत'
किया तो हमने हाल-इ-दिल ही बयाँ था
तंज हमपे भी कसे ज़माने ने कई मगर,
डर के रुक्जाये, ऐसा नहीं वो कारवां था
अपनी शर्तों पे तो ज़िन्दगी बिता ही रहे थे
बस अब क़दमों पे भी सारा जहाँ था
है प्यार शुमार अब भी उन सारी जगहों पर
उनके साथ का हर लम्हा गुजरा जहाँ था
अब जाना है खुद को खुदा से दूर क्यूँ कहते आये थे हम,
खुदा भी तो आखिर, खुद इश्क में नुमाँ था
No comments:
Post a Comment